फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident in Ghazipur: Two real brothers killed in bike-car collision one youth serious

नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत, एक युवक गंभीर

Mon, 01 Nov 2021 01:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Nov 2021 01:04 AM IST
सार

एक बाइक पर सवार तीन लोग बाइक से कहीं जा रहे थे, उनमें दो सगे भाई भी शामिल थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी बाइक की फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई, जिससे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Ghazipur: Two real brothers killed in bike-car collision one youth serious
जलकर राख हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र चांदपुर गांव के सामने नव निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने भिड़त में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा और आग लगने बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को डाक्टरों ने उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: बंदर के हमले से बचने को छत से गिरा बच्चा, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत, इकलौती संतान की मौत से मां की हालत भी बिगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


पखनपुरा गांव निवासी अफसर (15) सगे भाई दानिश (18) और मित्र सद्दाम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह साढ़े नौ बजे कहीं जा रहे थे। चांदपुर गांव के सामने लखनऊ से भांवरकोल की तरफ तेज गति से जा रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक कई फीट उछलने के बाद सड़क पर गिरी इसके बाद आग लग गई। जबकि बाइक सवार तीनों युवक थोड़ी दूरी पर गिरे। इस दौरान बाइक जलने लगी।

दुर्घटना में घायल सगे भाई दानिश और अफसर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मित्र सद्दाम लहूलुहान होकर छटपटा रहा था। टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया। चालक के फरार होने पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। सगे भाइयों की मौत से पखनपुरा गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी स्कार्पियो

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भक्सी पुलिया के पास रविवार को स्कॉर्पियों बाइक सवार को धक्का मार खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराई। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संयोग अच्छा था कि स्कार्पियों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
 

चंदौली जिले के धानापुर गांव निवासी राकेश कुमार (26) अपने ससुराल सेवराई गए थे। रविवार को घर वापस लौटने के दौरान भक्सी पुलिया के पास सामने से आ रही स्कार्पियों अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी भदौरा में भर्ती कराई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद खेत में पलटी स्कार्पियों सवार चालक सहित अन्य बाल-बाल बच गए। मौका देखकर चालक और सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस स्कॉर्पियों को कब्जे में लेकर छानीबन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed