फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident in Ghazipur: Two cousins died due to pickup both were returning home from school

गाजीपुर में हादसा: पिकअप के धक्के से दो चचेरी बहनों की मौत, स्कूल से घर लौट रही थी दोनों

Wed, 22 Dec 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Dec 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Accident in Ghazipur: Two cousins died due to pickup both were returning home from school
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजीपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर गांव में बुधवार की देर शाम पिकअप के धक्के से चचेरी बहनों की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद ग्रामीणों ने वाहन सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनुआपुर निवासी कन्हैया बिंद की पुत्री फूलमती(15) और मनई बिंद की पुत्री ज्योति(14) कक्षा आठ की छात्रा थीं। हर दिन की तरह दोनों को स्कूल गई थीं। छुट्टी होने पर दोनों पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान शाम करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने चालक को वाहन सहित पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ आनन-फानन घायल चचेरी बहनों को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्योति की नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान ज्योति ने भी दम तोड़ दिया।

सूचना पहुंची पुलिस ने शवों के साथ ही चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सदर कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि शवों के साथ ही चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed