फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   AC does not work, rest under the shade

एसी नहीं करता काम, छांव तले करें आराम

Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
AC does not work, rest under the shade
गाजीपुर। एक ओर भीषण गर्मी से जहां लोग परेशान है, वहीं शहर के जिला महिला अस्पताल के कई वार्डों में लगा एसी महीनों से बंद पड़ा हुआ है। अस्पताल के प्रथम तल पर बना जनरल वार्ड एवं प्रसूति वार्ड नंबर तीन में लगा एसी शोपीस बना हुआ है। विभाग इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है। ऐसे में तीमारदार मरीजों के लिए घरों से टेबुल फैन लाने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से बचने के लिए अस्पताल के विभिन्न वार्डों में एसी लगाया गया था। लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते इसका लाभ भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा है। अस्पताल के प्रथम तल पर जनरल वार्ड एवं प्रसूति वार्ड नंबर तीन में भर्ती मरीजों कें लिए लगा एसी महीनों से बंद है। भर्ती मरीजों ने बताया कि वार्ड में एसी तो लगा है लेकिन काम नहीं करता। गर्मी से परेशान बाहर से पंखा और कूलर की व्यवस्था कर लगाते हैं। ऐसे में दूरदराज के मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ता है। कुछ मरीजों का कहना है कि वार्ड में एसी तो लगा है पर उसका कनेक्शन नहीं किया गया है। बस नाम के लिए एसी लगा हुआ है एसी का कोई उपयोग नहीं करता। यह पूरी तरह शोपीस बना हुआ है। इस संबंध में सीएमएस डा. तारकेश्वर ने बताया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पंखा लगा हुआ है। अगर एसी खराब है, तो दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

छह दिनों से पत्नी को भर्ती कराया हूं। वार्ड में लगा एसी शोपीस बना है। उसका कनेक्शन तक नहीं किया गया है। स्वयं ही पंखा अथवा की कूलर की व्यवस्था करनी पड़ रही है। - रवि कुमार, मौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले भी मरीज को लेकर भर्ती थी। तब भी वार्ड में लगा एसी काम नहीं करता था और आज भी स्थिति वैसी ही है, दो वर्ष बाद भी एसी बंद ही है। - अनुराधा राय, रौजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed