{"_id":"61a906d4fba5fa05fe6f8796","slug":"abvp-took-out-tricolor-yatra-in-the-city-ghazipur-news-vns625738994","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में अमृत महोत्सव के तहत गौरव यात्रा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा अग्रसेन तिराहा से शुरू होकर वकील बाड़ी, तहसील मुख्यालय, हाटा रोड, केशरी मोड़, यूसुफपुर बाजार मशीनरी रोड, फाटक, फलमंडी, गल्ला मंडी, बिट्ठल चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। समापन के मौके पर गाजीपुर विभाग के संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव देश के उन सभी शहीदों की याद में मनाया जा रहा है जो आज भी आजादी के 75 वर्ष के बाद भी इतिहास से गायब हैं। यह कार्यक्रम उन्हीं लोगों की याद में मनाया जा रहा है। गाजीपुर विभाग सह संयोजक सारंग राय ने अष्ट शहीदों को नमन किया।
गाजीपुर जिला सह संयोजक शिवम पांडेय ने 18 अगस्त 1942 की क्रांति को नमन किया। यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर धारा नगर मुहम्मदाबाद के छात्र-छात्राएं लंबे कतार में तिरंगा लेकर वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में ओपी गिरि, गणेश गुप्ता, उदयनाथ, अमित, योगेश, गोकुल सिंह, अभिषेक राय, हर्ष राय, आशुतोष उपाध्याय, विपुल, सत्यम राय, कृष्णा, गोविंद शर्मा शामिल थे। अंत में तहसील संयोजक प्रशांत राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।