{"_id":"b7058c9a3cb634eeb15dab539efd5ffd","slug":"absconding-accused-police-boarded-the-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी ब्रह्मानंद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फरारी के बाद पुलिस कप्तान ने उसपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
बुधवार को पुलिस आफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि करंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला ब्रह्मानंद कातिलाना हमले का आरोपी है।
इसी मामले में वह जिला जेल में बंद था। 16 जनवरी को उसे पेशी पर कचहरी लाया गया था। लॉकअप से निकलने के बाद वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में लापरवाही उजागर होने पर एक सिपाही राजेश यादव को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
यही नहीं फरार आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। तब से जिला पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्या ने अपने सहयोगियों नरेंद्र बहादुर सिंह, श्री प्रकाश शुक्ला, अमित कुमार, राम प्रताप सिंह, संजय कुमार, विनीत दुबे तथा दिलदारनगर थानाध्यक्ष टीबी सिंह के साथ दिलदारनगर पोस्ट आफिस के पास घेरेबंदी कर आरोपी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरारी के बाद वह वाराणसी, लखनऊ तथा मुंबई गया था। चार दिन पूर्व ही वह मुंबई से यहां आया था। बुधवार को वह भागने के फिराक में था। एसपी ने इस सफलता पर क्राइम ब्रांच और दिलदारनगर पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।