फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man's health deteriorated in Bihar Police custody and he died

Ghazipur News: बिहार पुलिस की हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man's health deteriorated in Bihar Police custody and he died
जमानिया (गाजीपुर)। सुहवल थानाक्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव के रहने वाले अनिल रावत (38) की बिहार में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक यह मौत पुलिस की हिरासत के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई। परिजन शव लेने गोपालगंज रवाना हो चुके हैं। देर रात तक शव लेकर गांव पहुंचने की बात कही जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

अनिल पिछले चार वर्षों से बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थानाक्षेत्र के मदरवानी गांव में अजय यादव के यहां रहकर घोड़ों की देखभाल करते थे। एक सप्ताह पूर्व गांव आए और एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होकर वापस गए। इसी बीच बिहार पुलिस ने उस पर पुलिस टीम पर हमले और शराब तस्करी के आरोप में मंगलवार को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है हिरासत में अनिल की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गत मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। अनिल रावत तीन भाइयों में मंझला था। बड़े भाई अशोक रावत बाहर प्राइवेट काम करत हैं, जबकि छोटे भाई सुनील पंचायत विभाग में सफाईकर्मी के पद पर उसियां में तैनात हैं। अनिल की शादी 20 वर्ष पूर्व खिद्दिरपुर मथारे की नयनतारा से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अभिषेक पॉलिटेक्निक करता है। बेटी आंचल इंटर में और छोटा बेटा अविनाश सातवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed