फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who went fishing was murdered, a case was filed against five people including the village head.

Ghazipur News: मछली मारने गए युवक की हत्या, ग्राम प्रधान समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing was murdered, a case was filed against five people including the village head.
बच्चों को लेकर रोती बिलखती मृतक अरविंद यादव की पत्नी संजना। संवाद
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र धुवार्जुन गांव के ताल में मछली मारने गए अरविंद राजभर (36) शनिवार की शाम मृत अवस्था में पानी में मिला। मृतक के मुंह और आंख से खून आ रहा था। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने सुबह नौ बजे भीतरी- शादियाबाद मार्ग जाम कर दिया। सीओ के समझाने- बुझाने पर करीब ढाई घंटे बाद सुबह 11.30 जमा समाप्त हुआ। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान बबलू राजभर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धुवार्जुन गांव निवासी संजना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर से करीब 500 मीटर दूर ताल में मछली मारने के पति अरविंद राजभर गए थे। भतीजे विशाल के साथ राहुल भी बाइक से ताल गए थे। करीब एक घंटे बाद विशाल मछली लेकर घर चला गया। शाम 4.30 बजे पति अरविंद राजभर को लाने के लिए ताल गया, लेकिन वह वहां नहीं मिले।विशाल ने घर आकर बताया कि चाचा घर नहीं हैं। इस पर घर के लोग अरविंद राजभर की तलाश में ताल में गए तो एक खेत में लगे पानी में डूबे मिले। परिजन उन्हें लेकर एक निजी डॉक्टर के पास गए । वहां उन्होंने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए और जब शरीर से कपड़ा हटाया गया तो उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मुंह व आंख से खून आ रहा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पांच माह पूर्व ग्राम प्रधान बबलू राजभर ने जान से मारने की धमकी दी थी। यहीं नहीं बीते 21 अक्तूबर नन्हकू राजभर हुआ था, जिस पर नन्हकू राजभर, रमेश, मुन्ना, राजेश ने धमकी दिया था। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी संजना देवी की तहरीर पर ग्राम प्रधान बबलू राजभर, नन्हकू, रमेश, मुन्ना और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन करने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed