फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who went fishing died due to drowning in a pond

Ghazipur News: मछली मारने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Tue, 06 Feb 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing died due to drowning in a pond
नंदगंज। थाना क्षेत्र के हरखूपुर गैस एजेंसी के पास मंगलवार को दोपहर में पोखरे में डूबकर युवक की मौत हो गई। युवक पोखरे में साथियों संग मछली मारने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करैला सहेड़ी गांव निवासी अखिलेश कुमार राम 24 अपने साथी राजू राम, विराट और जय हिंद बिंद के साथ हरखुपुर गैस एजेंसी के पास जय हिंद बिंद के पोखरे में मछली मारने गया था। मछली मारने के लिए अखिलेश कुमार जाल लेकर पोखरे के अंदर गया। जाल पानी के अंदर लगाने के क्रम में वह एकाएक गहराई में चला गया। गड्ढे में जाने के कारण अखिलेश पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर साथियों की नजर उसके उपर पड़ी। उसको डूबता हुआ देखकर साथी घबरा गए। उसको बचाने की गरज से वह भी शोर मचाने लगे। साथ ही बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, इसी दौरान अखिलेश गहरे पानी में समा गया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पानी में कूदकर अखिलेश को ढूंढने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अखिलेश को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अभी अविवाहित था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा हरि राम ने पोखरे में डूबकर मौत होने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed