फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who was going to collect flowers and garlands died in an accident

Ghazipur News: फूल-माला लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to collect flowers and garlands died in an accident
रेवसा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा हाईवे पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक
कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर मुहल्ला निवासी गोपाल बिंद (45) सुबह बाइक से वाराणसी फूल-माला लेने जा रहा था। रेवसा हाईवे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जब-तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। युवक का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी रुदली देवी, पुत्र पवन और पुत्री प्रीति के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। मृतक के भांजे वीरेंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर अज्ञात वाहन को चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed