फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man from Chandauli, who had come for BSF recruitment, died in a road accident.

Ghazipur News: पीएम आवास की पहली किस्त के इंतजार में 1051 जरूरतमंद

Wed, 14 Jan 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man from Chandauli, who had come for BSF recruitment, died in a road accident.
पीडीडीयू नगर। शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों को आवास सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 चल रही है। इसके तहत जिले के चारों निकायों से 1051 पात्रों की सूची डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) की ओर से शासन को भेजी गई है। इसके ढाई माह बाद भी पहली किश्त नहीं आई है। लोग अपना एक आशियाना बनाने के लिए इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन


जिले में चार नगर निकाय हैं। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चकिया, चंदौली और सैयदराजा शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम चरण में जिले के चारों निकाय में कुल 9660 लोगों को लाभ मिला। इसके बाद योजना के द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुरुआत की गई। इसमें 1051 पात्रों की सूची में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से 409, नगर पंचायत चकिया से 274, सैयदराजा से 265 और नगर पंचायत चंदौली से 253 पात्रों की सूची डूडा की ओर से अक्टूबर 2025 में भेजी गई। सूची भेजने के पहले आवेदनकर्ताओं के पात्रता की जांच लेखपाल और नगर निकाय की ओर से की गई थी। इस संबंध में डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि उम्मीद है कि शीघ्र ही पहली किश्त शासन की ओर से पात्रों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed