फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ???????? ??? ?? A woman was born on the street after an ambulance did not arrive

एंबुलेंस नही आने पर महिला ने सड़क पर जना बच्चा

Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
???????? ??? ?? A woman was born on the street after an ambulance did not arrive
गाजीपुर। जिले में एक बार फिर 102 नंबर एंबुलेंस सेवा सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी पवन गोस्वामी की गर्भवती पत्नी निशा देवी को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद आशा कार्यकर्ता परवीन बानो और आशा संगिनी मंजू यादव उसे लेकर तत्काल मुड़वल उप प्रसव केंद्र ले आई जहां पर काफी देर के बाद वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी जिला महिला अस्पताल ले जाने की सलाह देने लगी। इसके बाद आश बहू और आशा संगिनी ने 102 नंबर एंबुलेंस से लेकर 108 नंबर को भी फोन किया, लेकिन एंबुलेंस दो घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इस पर परिजन गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर आकर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान गर्भवती निशा की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और रोड पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी होने पर तत्काल गांव के ही कुछ लोग ठेला गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और जच्चा-बच्चा को घर ले आए। जिले की एंबुलेंस सेवा कहने को तो आम लोगों के लिए तत्काल स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के लिए है, लेकिन लोगों की जिंदगी के साथ कैसे एंबुलेंस कर्मियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले से साफ प्रदर्शित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed