फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A total of 100 girl students were vaccinated in the camp.

कैंप में कुल 100 छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ

Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
A total of 100 girl students were vaccinated in the camp.
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में महाविद्यालय की छात्राओं और उनके परिजनों के टीकाकरण के लिए शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह कैंप तीसरी बार महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। तीन जुलाई को इस कैंप का उद्घाटन विधायक सदर डॉ. संगीता बलवंत ने किया था। उस दिन कुल 220 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। नौ को 100 छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया गया। शनिवार को तीसरे कुल 100 छात्राओं का टीकाकरण कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिले के नोडल अधिकारी ने बताया कि यह वैक्सीनेशन कैंप महाविद्यालय में लगातार आयोजित होते रहेंगे और सभी छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखलॉक खान, डॉ. सारिका सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मौर्य, प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार, एनसीसी की प्रभारी डॉ. शशिकला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed