फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A teenager bathing with his friends died by drowning in the Magai river

Ghazipur News: दोस्तों के साथ नहा रहे किशोर की मगई नदी में डूबकर मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A teenager bathing with his friends died by drowning in the Magai river
बरेसर। नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव के पास दोस्तों के साथ शुक्रवार को मगई नदी में नहाते समय डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। वह स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय गया था। वहां से घर लौटते समय रास्ते में मिले साथियों के साथ नदी में नहाने चला गया था। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत की तलाश के बाद ग्रामीणों ने किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि बासुदेवपुर निवासी चंद हुसैन ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसका पुत्र नाजिर (14) वासुदेवपुर कंपोजिट विद्यालय के कक्षा पांच का छात्र था। स्वतंत्रता दिवस पर वह स्कूल गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 1. 30 बजे घर के लिए निकला, लेकिन रास्ते में ही उसके चार दोस्त मिल गए। वह दोस्तों के साथ मगई नदी में नहाने चला गया। नाजिर और उसके चार दोस्त नदी में नहा रहे थे कि अचानक नाजिर का पैर फिसलने से नदी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके दोस्त शोर मचाते हुए क्यामपुर गांव पहुंचते और घटना की जानकारी दी। गांव के लोग घटना स्थल पर जबतक पहुंचते किशोर डूब चुका था। ग्रामीण किशोर की तलाश करते रहे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव मिलने पर पानी से बाहर निकाला। शव पानी से बाहर आते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed