फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A student was kidnapped while returning home from a coaching center; a First Information Report (FIR) has been filed

Ghazipur News: कोचिंग सेंटर से घर लौट रहे छात्र का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A student was kidnapped while returning home from a coaching center; a First Information Report (FIR) has been filed
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी मोड़ के पास रविवार को कोचिंग सेंटर से घर लौट रहे कक्षा आठ के एक छात्र के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि जीयनचक गांव निवासी जंग बहादुर बिंद ने बताया कि उनका पुत्र अमर मोहन कक्षा 8 का छात्र है। वह सैदपुर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से घर लौट रहा था। तभी भितरी मोड़ के पास पिकअप सवार अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग तलाश करने में जुट गए।
विज्ञापन

अमर मोहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही सभी रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश करने लगे। सुबह छात्र के चाचा निलेश के मोबाइल पर फोन आया जिस पर छात्र ने पूरी घटना बताई। कहा अपहरणकर्ताओं के चंगुल में चार और बच्चे हैं। इसके बाद फोन कट गया। तब परिजनों को अपहरण का पता चला। कोतवाल ने बताया कि छात्र के फोन कॉल के मुताबिक पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस की दो टीम लगी है, जल्द ही छात्र की तलाश कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed