फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A Spectacular Display of Sanitation No Space Left for Waste

Ghazipur News: स्वच्छता का ‘धुआंधार’ प्रदर्शन, कूड़ा रखने के लिए जगह नहीं, शहर में लगे कूड़े के टीले

Tue, 26 May 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A Spectacular Display of Sanitation No Space Left for Waste
नगर के बनकटा मोहल्ला ​स्थित मवेशी अस्पताल के सामने सड़क पर डंप पड़ा कूड़ा।संवाद
बलिया। शहर में कूड़ा डंपिंग के अभाव में जगह-जगह कचरे का टीला दिखाई देने लगा है। मंगलवार को कूड़ा उठान नहीं होने से शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़े का अंबार लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई डंपिंग स्थलों से कूड़े में से धुआं निकलता रहा। इससे प्रदूषण फैलने लगा है। भीषण गर्मी के बीच कूड़े से उठ रही बदबू के कारण लोग मुंह पर रुमाल रखकर गुजरते दिखे। शहर के 17 स्थलों से प्रतिदिन करीब 45 टन कूड़ा निकलता है। इधर करीब दस दिनों से कूड़ा जमुआ गांव के सामने एक गड्ढे में गिराया जा रहा था। नगर पालिका के कर्मचारी उसमें आग लगा दे रहे थे। इससे फैल रही गंदगी का लोगों ने विरोध किया तो कूड़ा निस्तारण बंद हो गया। ऐसे में नगर पालिका बलिया के सामने निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है। बकरीद का त्योहार नजदीक होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

विशुनीपुर चौराहे के पास कूड़े का टीला : शहर के विशुनीपुर मार्ग पर आधी सड़क तक जेसीबी से कूड़े का टीला कर दिया गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बगल में दवा मंडी होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से निकलता धुआं : सिविल लाइन स्थित दीवानी न्यायालय के गेट के पास कूड़े का अंबार लगा है। उसमें से लगातार धुआं निकल रहा है। सुबह कचहरी आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूड़े के ढेर के आसपास छुट्टा पशु भी मंडराते रहे। इसके सामने ही टीडी कॉलेज का पिछला गेट और बगल में सिविल लाइन पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी सड़क तक फैला रहा कूड़ा : शहर के मवेशी अस्पताल के पास आधी सड़क तक कूड़े का अंबार लगा रहा। लोग मजबूरी में उसके ऊपर से होकर गुजरते रहे। इस क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों के व्यापारी खरीदारी करने के लिए आते हैं। कूड़े के ढेर को देखकर लोग नगर पालिका को कोसते रहे।
जगदीशपुर से आधा उठा, शेष का बना दिया टीला : जगदीशपुर चौराहे पर दोपहर तक कूड़े का अंबार लगा रहा। नगर पालिका की तरफ से जेसीबी और डंपर के जरिए आधा कूड़ा उठाकर किसी गड्ढे में गिरा दिया गया। वहां विरोध होने पर शेष कूड़े का टीला बना दिया गया। गर्मी के मौसम में बदबू से बीमारी फैलने की आशंका बनी रही।

शहर की सफाई व्यवस्था पहले से लचर है। उसमें भी छह माह बाद डंपिंग स्थल नहीं मिलना नगर पालिका की कार्यशैली को दर्शाता है। शहर की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। - बच्चा जी, व्यापारी
शहर के प्रमुख मार्गों पर डंपिंग प्वाइंट बना हुआ है। नगर पालिका की तरफ से कूड़े को टीले के रूप में छोड़ा गया है। उससे निकलने वाली बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है। - संदीप गुप्ता, अधिवक्ता
शहर की साफ-सफाई पर नेताओं को भी ध्यान देना चाहिए। नगर पालिका हर मोर्चे पर विफल हो रही है। जनता को बीमारियों की तरफ धकेला जा रहा है। - अनंत गुप्ता, व्यापारी
स्वच्छता सर्वेक्षण का स्लोगन लिखने भर से काम नहीं चलता। इस दिशा में प्रशासन के हर अंग को काम करना होता है। नगर पालिका परिषद भगवान भरोसे चल रही है। अब उनसे इसी तरह की गतिविधियों की उम्मीद है। - शैलेंद्र सिंह, बनकटा


धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए डंपिंग हटाने को सौंपा पत्रक
ग्राम सभा जमुआ की आबादी के समीप नगर पालिका की तरफ से कूड़ा डंपिंग और उसके जलने से फैल रहे जहरीले धुएं के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने छात्र नेता रमेश गिरि गुरु के नेतृत्व में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के निकट स्थित डंपिंग स्थल को तत्काल हटाया जाए तथा कूड़ा जलाने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने जनआंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर अंकित सिंह, भानु चौबे, आशीष पाण्डेय, सोनू, प्रिंस, गोविंद, गोलू गिरि, प्रियांशु, गोलू पांडेय और नीतेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed