{"_id":"676ec8f088cb16af1308a495","slug":"a-school-bus-full-of-children-landed-in-a-field-due-to-steering-failure-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur : स्टेयरिंग फेल होने से बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में उतरी, मची चीख पुकार, दर्जन भर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur : स्टेयरिंग फेल होने से बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में उतरी, मची चीख पुकार, दर्जन भर घायल
Fri, 27 Dec 2024 09:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:04 PM IST
सार
बच्चों से भरी बस अचानक खेत में उतर गई। इस घटना में एक दर्जन बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
खेत मे उतरी बस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास शुक्रवार को सैदपुर नगर स्थित एक पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते वह अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके चलते करीब दर्जन भर बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और आक्रोशित अभिभावकों की भीड़ जुट गई। सभी एक सुर में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही करने एवं कई बार विरोध करने के बावजूद खटारा बस चलाकर उसमें बच्चों को ले जाने का आरोप लगाने लगे। घायल बच्चों को परिजन लेकर अस्पताल गए। संयोग अच्छा था कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन