फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A prisoner committed suicide by hanging himself from a tree in the district jail

Ghazipur News: जिला जेल में पेड़ पर फंदा लगाकर बंदी ने जान दी

Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
A prisoner committed suicide by hanging himself from a tree in the district jail
गाजीपुर। जिला जेल में विचाराधीन बंदी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। सुबह नौ बजे जेल परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर 30 फीट की ऊंचाई पर फंदे पर लटका उसका शव मिला। जेल प्रशासन ने फायरमैन की मदद से दोपहर 12 बजे शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, परिवार के लोगों ने घटना के विरोध में बहरियाबाद थाने पर घंटों तक प्रदर्शन किया। एसडीएम कमलेश सिंह ने न्यायिक जांच का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के फातिमपुर गांव निवासी अमन कुमार (21) जिला जेल में बंद था। उस पर पास्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा बहरियाबाद थाने में दर्ज हुआ था। जेल प्रशासन के मुताबिक 21 अक्तूबर से बैरक नंबर 3 में बंद अमन सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिसर स्थित पीसीओ में जाकर अपने परिजनों से बातचीत की। उसके आधे घंटे बाद उसका शव पीपल के पेड़ पर करीब तीस फीट की ऊंचाई से गमछे के फंदे से लटका मिला। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी गई। मौके पर अधिकारियों के पहुंचने के बाद शव को उतारने की कोशिश की गई। ऊंचाई अधिक होने पर फायर ब्रिगेड के जवानों को बुलाया गया। दोपहर 12 बजे सीढ़ी और रस्सी के सहारे शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed