फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A population of eight thousand is dependent on two boats, Ganga is stable for 16 hours

Ghazipur News: दो नावों के सहारे आठ हजार की आबादी, 16 घंटे से स्थिर हैं गंगा

Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A population of eight thousand is dependent on two boats, Ganga is stable for 16 hours
शहर के पत्थर घाट में बाढ़ के पानी में डूबी फसलें। संवाद
गाजीपुर। बीते 16 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां बरकरार हैं। बाढ़ में लोगों की जिंदगी कैसे गुजर रही है, यह देखना है, तो जनपद के निचले इलाके में शामिल सेवराई तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का मंजर देखिए। वीरऊपुर, हसनपुरा, नसीरपुर की 8 हजार की आबादी की दिनचर्या को पटरी पर लाने का माध्यम दो नावें बनी हैं। आपदा विभाग के विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि गंगा का जलस्तर 63.780 मीटर दर्ज किया गया। खतरा के बिंदु 63.105 मीटर से अभी भी गंगा का जलस्तर ऊपर है। उधर, नगर स्थित गंगा घाटों की अधिकांश सीढि़यां पहले की तरह जलमग्न हैं। गंगा घाटों के तस्वीर में अभी कोई बदलाव नहीं आ पाया है। भांवरकोल क्षेत्र का धर्मपुर, फिरोजपुर, पचासी बस्ती, सतर बस्ती गांव बाढ़ के पानी से अभी तक घिरा हुआ है। बाजरा, चरी, मिर्च, टमाटर, चरी, तिल आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। वीरऊपुर, हसनपुरा, नसीरपुर गांव के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से दो नावों की व्यवस्था की गई है। नावों के माध्यम से लोग अपने जरूरी कार्यों को निपटा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आठ हजार की आबादी के लिए दो नावों का इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। नाव पर चढ़ने के लिए अपनी बारी आने के लिए ग्रामीणों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र में एक हजार किसानों का 1500 बीघा खेत जलमग्न है। इसमें से 700 बीघा खेत फसल वाला है। बाढ़ से सब्जी, चरी व केला की खेती को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed