फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A police officer was caught taking a bribe of Rs 50,000.

Ghazipur News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा पकड़ा गया

Sun, 11 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A police officer was caught taking a bribe of Rs 50,000.
सदर कोतवाली में तैनात दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को शनिवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। फरेंदा पुलिस दरोगा के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर जरूरी विधिक कार्रवाई कर रही है। 2019 बैच का दरोगा अशरफ खान गाजीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम प्रभारी शिव मनोहर यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी खुर्द निवासी सईदुल्लाह ने शिकायत की थी कि दरोगा मोहम्मद अशरफ खान एक मुकदमे में धारा कम करने के बदले उससे 50,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन

इसपर टीम ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। उसके बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के ही पवन मिष्ठान के सामने दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम पूछताछ के लिए दरोगा को फरेंदा थाना ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ तहरीर दी गई, जिसके आधार पर उसके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी दरोगा के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed