{"_id":"681900c27fccd083e20a8e63","slug":"a-memorandum-will-be-submitted-to-the-dm-through-the-organization-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-132164-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संगठन के माध्यम से डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संगठन के माध्यम से डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ब्लाॅक के नसीरुद्दीनपुर गांव में सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द संगठन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जन्म प्रमाणपत्र के लिए लाभार्थियों को महीनों दौड़ाया जा रहा। मनरेगा कार्यों के भुगतान में हीलाहवाली करते हुए प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कच्चे कार्य के मुकाबले पक्के निर्माण कार्य का पैसा न आने से परेशानी हो रही है। मजदूर रोजाना ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों के घर के चक्कर काट रहे हैं। 63 ग्राम पंचायतों में रास्ता, चहारदीवारी, खेल मैदान निर्माण, अंत्येष्टि स्थल, तालाब खोदाई के साथ-साथ नाली, इंटरलॉकिंग एवं खड़ंजा के कार्य कराए जाने हैं।
61 गांवों में कार्य पूरी तरह ठप हैं। करीब चार महीने से मजदूरी न मिलने से जाॅब कार्ड धारक भी काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इससे जरूरी कार्य अधर में पड़े हैं। कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो हम संगठन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।