फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A jam was created by placing the dead body in front of the SSO police station

Ghazipur News: एसएसओ के थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम

Sun, 03 Aug 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A jam was created by placing the dead body in front of the SSO police station
दुल्लहपुर थाना के सामने प्रमोद यादव का शव रखकर गाजीपुर–आजमगढ़ राजमार्ग पर चक्काजाम करते परिजन व - फोटो : संवाद
दुल्लहपुर। क्षेत्र के रेवरिया गांव स्थित निर्माणाधीन 124 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को मैजिक चालक ने बाइक सवार विद्युत विभाग के संविदा एसएसओ प्रमोद यादव को पीछे से धक्का मार दिया था। फिर एसएसओ पर मैजिक चढ़ा दिया था। हादसे में एसएसओ की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन रात नौ बजे शव लेकर पहुंचे और थाने के सामने गाजीपुर- आजमगढ़ राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि घटना को 10 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं की। भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे बाद रात 11 बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रेवरिया स्थित निर्माणाधीन 124 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना के बाद से पुलिस की सुस्ती और ठोस कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा। रात करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से लेकर परिजन दुल्लहपुर थाना के सामने पहुंचे। वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से शव को उतारकर गाजीपुर- आजमगढ़ राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 250 संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना को 10 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मैजिक वाहन से बरामद मोबाइल और गाड़ी नंबर होने के बावजूद आरोपी चालक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इधर जाम की सूचना मिलते ही शादियाबाद, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर और बहरियाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीण एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जानकारी होने पर पहुंचे भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर रात 11 बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। शव लेकर परिजन घर चले आए। दूसरे दिन रविवार की सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल और गाड़ी नंबर की ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed