{"_id":"69a1dfb7931d90258703c368","slug":"a-few-rupees-relatives-and-the-insistence-to-pass-the-exam-made-him-a-solver-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-148062-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चंद रुपये, रिश्तेदारी और परीक्षा में पास कराने की जिद ने बनाया सॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चंद रुपये, रिश्तेदारी और परीक्षा में पास कराने की जिद ने बनाया सॉल्वर
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार नकल माफिया की पुरानी तरकीबें नहीं टिक पा रहीं। कॉपियां बाहर ले जाकर हल कराने का रास्ता बंद हुआ तो सॉल्वर बैठाने का खेल शुरू हो गया।
पकड़े गए सॉल्वरों में कोई चंद हजार रुपये के लालच में आया, कोई अपने भाई को पास कराने की जिद में, तो कोई परिचित और गुरुजी के दबाव में परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। सख्ती से सभी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रशासनिक सख्ती के चलते यह दांव भी उलटा पड़ रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के चार कॉलेजों से अब तक 15 सॉल्वर पकड़े जा चुके हैं। इनमें तीन वित्तविहीन और एक एडेड स्कूल शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कानून में तीन वर्ष से अधिक कारावास या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। पूछताछ में अधिकांश ने स्वीकार किया कि वे पैसों या रिश्तेदारी के दबाव में सॉल्वर बने।
कब पकड़े गए साॅल्वर : 23 फरवरी : करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलूदास इंटर कॉलेज में एसटीएफ ने मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव के युवक को हाईस्कूल अंग्रेजी के प्रश्नपत्र के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
25 फरवरी : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा (प्रथम पाली) के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे आठ सॉल्वर पकड़े गए। इनमें सात छात्राएं थीं, जबकि एक युवक अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती से साॅल्वर पकड़े जा रहे हैं। परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं होगा। नकल कराने वालों और सॉल्वर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी।