फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A farmer fell into a well while trying to attach a machine belt and died

Ghazipur News: मशीन का पट्टा चढ़ाते समय किसान कुएं में गिरा, मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A farmer fell into a well while trying to attach a machine belt and died
भड़सर। जंगीपुर थानाक्षेत्र के सआदतपुर गांव में शनिवार को खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने के लिए मशीन पर पट्टा चढ़ाते समय किसान का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कर गंभीर रूप से घायल किसान की वाराणसी में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सआदतपुर गांव निवासी विपिन सिंह (45) खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। इस दौरान पट्टा उतरा था। वह पट्टा चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बिलख रहे परिजनों को गांव के लोगों ने सांत्वना दी। किसान विपिन सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह खेती कर परिवार का जीवन यापन करते थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed