फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A delegation of SP met the DM regarding the problem of homeless people

Ghazipur News: बेघर हुए लोगों की समस्या को लेकर डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A delegation of SP met the DM regarding the problem of homeless people
गाजीपुर। इनरवा, बिलाइच गांव में हटाए गए अतिक्रमण के चलते बेघर हुए लोगों को लेकर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिलकर दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। निराश्रितों के रहने खाने पीने एवं घर की बहू बेटियों की सुरक्षा की मांग उठाई। उनके लिए अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था करने की मांग किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने निराश्रित एवं भूमिहीनों को भूमि एवं सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत आवास आवंटित करने की भी मांग किया। बरसात तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी रोके जाने की भी मांग किया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और जंगीपुर विधायक विरेंद्र यादव ने कहा कि बिना सूचना और नोटिस दिए बरसात के मौसम में गरीबों के घर को उजाड़े जाने को पूरी तरह से अमानवीय व संवेदनहीन कार्रवाई है। भाजपा सरकार का एक मात्र काम रह गया है गरीबों को उजाड़ना। सरकार का काम गरीबों को उजाड़ना, नहीं बल्कि उनकी मदद करना है, लेकिन पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, रणजीत यादव,पारस यादव, आजाद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed