फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A cow died in Chilounakala village, three sick

Ghazipur News: चिलौनाकला गांव में एक गाय ने दम तोड़ा, तीन बीमार

Sun, 25 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
A cow died in Chilounakala village, three sick
मौधा। सैदपुर क्षेत्र के कईं गांवों में लंपी नामक बीमारी का कहर बरपाना जारी है। इसकी चपेट में आकर जहां एक ओर कई पशुओं ने दम तोड़ दिया है। वहीं कई गायें मरणासन्न स्थिति में हैं। पशुओं की ऐसी हालत देख पशुपालक चिंतित हैं। सैदपुर विकास खंड क्षेत्र के चिलौनाकला में एक गाय ने दम तोड़ दिया जबकि तीन बीमार हैं। चिलौना कला गांव निवासी रामकृत यादव की एक गाय ने बीते दिनों लंपी की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। वहीं शशि यादव, धर्मदेव यादव और निखिल यादव की गायें आखिरी सांसें गिन रही हैं। जबकि गांव के ही बालमुकुंद, कमलेश और अजय की गायों को प्राईवेट डाक्टरों की मदद से किसी तरह बचाया जा सका है। पशुपालकों ने बताया कि विभागीय अधिकारी सभी पशुओं को वैक्सीन लगाने का दावा कागजों पर भले ही कर रहे हों। लेकिन असल हालत यह है कि जानकारी के बाद भी टीका लगाना तो दूर कोई झांकने तक नहीं आता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि तो लंपी को फैलने में मक्खी और मच्छर सहयोग करते हैं। पशुओं की लार, दूषित चारा और गंदे पानी से भी यह रोग फैलता है। इसके लिए प्रभावित पशुओं को स्वस्थ पशुओं को अलग रखना होगा। मृत्यु होने पर उनके शव को खुले में न फेंककर वैज्ञानिक विधि से कम से कम छह फीट गड्ढा खोदकर उसे दफनाना होगा। पशु चिकित्साधिकारी ने बाताया कि सैदपुर विकास खंड के स्थानीय पशु चिकित्सा केंद्र पर 5500, सिधौना में 3500, खानपुर में 4000, भदैला में 2300, अलायचक में 500, गौरी में 3000 और सौना में 5800 लंपी वायरस की वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। सीवीओ गाजीपुर डा. एसके रावत ने बताया कि पशु पालकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। पशु पालक हेल्पलाइन नंबर 9792961830 पर जनपद के और 8840688479 पर निदेशालय के कंट्रोल नंबर पर फोन कर चिकित्सकों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed