फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A child going to drink water was crushed to death by Scorpio, jammed

पानी पीने जा रहे बालक की स्कार्पियो से कुचलकर मौत, जाम

Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
A child going to drink water was crushed to death by Scorpio, jammed
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव में सोमवार की देर शाम हैंडपंप पर पानी पीने जा रहे बालक की स्कार्पियों से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खिदिरगंज - मिर्जापुर- सादात मार्ग पर शव रख शाम 7.30 बजे जाम लगा दिया और मौके पर सैदपुर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल और स्कार्पियों बरामद करने के बाद रात नौ बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक की मां अनिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रियांशु (12) बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसे प्यास लगी और वह दौड़कर सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी पीने जा रहा था। इधर खिदिरगंज बाजार की तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों बालक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर ग्रामीणों के साथ परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शाम 7.30 बजे खिदिरगंज- मिर्जापुर- सादात मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मार्ग जाम होने की सूचना पर सादात, सैदपुर और बहरियाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने में जुटी रही, लेकिन बात नहीं बनी और ग्रामीण एसडीएम को बुलाने की मांग अड़ गए। काफी मान मनौव्वल के बाद और पुलिस द्वारा स्कार्पियों को कब्जे में लेने पर रात नौ बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। स्कार्पियों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed