{"_id":"69f904440be9a47e270dda07","slug":"a-budget-of-2622-crore-was-approved-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151818-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 26.22 करोड़ के खर्च का बजट स्वीकृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 26.22 करोड़ के खर्च का बजट स्वीकृत किया
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक सोमवार की शाम को पालिका के सभागार में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पारित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के विकास और अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने विभिन्न मदों से अनुमानित आय 26 करोड़ 26 लाख पांच हजार रुपये के सापेक्ष 26 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये के खर्च का बजट स्वीकृत किया। अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने सदस्यों को आय और व्यय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बजट पर चर्चा के दौरान कई सभासदों ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सभासद ओमप्रकाश गिरी ने रामलीला मैदान में जलजमाव की समस्या का मुद्दा उठाया और एक सप्ताह में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
सभासद कमला राम ने गढ़वा मोहल्ले में जल निकासी के लिए नाली और क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत की मांग की। जितेंद्र गुप्ता ने यूसुफपुर के खोवा मंडी मोहल्ले में नाला और सड़क निर्माण में भेदभाव का आरोप लगाया। वकार अहमद ने बताया कि लोगों से पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक भवन कर लिया जा रहा है।
सभासद संजीव गिहार ने कूड़ा उठाने में पुरुष कर्मचारियों की कमी के कारण होने वाली देरी का जिक्र करते हुए उनकी संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने नगर पालिका के ट्यूबवेल पर डिप्लोमा धारक ऑपरेटर नियुक्त करने की मांग की। सभासद ममशाद अंसारी ने तहसील मुख्यालय से शाहनिंदा मार्ग मरम्मत की मांग की। मोहम्मद कैफ ने नगर में अतिक्रमण हटवाने की मांग करते हुए कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जिलाधिकारी से मिलकर मंडी समिति की खाली पड़ी जमीन को खेल मैदान के रूप में विकसित कराया जाए। बैठक में दिनेशचंद्र अग्रवाल, अमित चौरसिया, अजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, रंजीत आदि माैजूद रहे।