फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A bike caught fire after being hit by a bus on the national highway, one youth died of burns and another was injured.

Ghazipur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के धक्के के बाद बाइक में लगी आग, एक युवक की झुलसने से मौत, दूसरा घायल

Thu, 20 Nov 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A bike caught fire after being hit by a bus on the national highway, one youth died of burns and another was injured.
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षेत्र के कुल्हनामऊ हाईवे कट के पास रोडवेज बस से बाइक में धक्का लग गया। जिससे बाइक सड़क में घसीटते हुए कुछ दूर पहुंची। इस दौरान सड़क के घर्षण से बाइक जलने लगी। जिसमें आगे बैठे युवक की गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद भी बाइक धूं-धूंकर जलने लगी।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के उपाध्यापुर निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र महेंद्र सोनी व उसका साथी अभिषेक प्रजापति (16) पुत्र शेषनाथ प्रजापति किसी कार्य से दोपहर में जौनपुर जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही कुल्हनामऊ हाईवे कट के पास पहुंचे। तभी लखनऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस से बाइक में धक्का लग गया। जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि घसीटने के कारण टंकी से निकले तेल से आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान अभिषेक काफी दूर जाकर गिरा। जबकि हिमांशु सोनी बाइक चलाने के कारण उसी में फंसा रहा गया और आग से झुलसने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने निकालकर बचाया। घटना के बाद करीब 30 मिनट तक बाइक जलती रही। बाइक सवार दोनों घटनास्थल पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद बस सवार फरार हो गया। घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देर शाम सूचना मिलने के बाद घायलों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने बताया कि हिमांशु सोनी की हालत गंभी बनी हुई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed