फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A Bhandara was organized.

Ghazipur News: रितिक और प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जिले का मान

Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A Bhandara was organized.
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता-----प्रिंस सोन
खानपुर। खेल निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में कौशांबी में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक यादव और 51 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस सोनकर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रितिक सरैया अखाड़े में कोच लल्लन मास्टर की देखरेख में कुश्ती का अभ्यास करते हैं, जबकि प्रिंस करमपुर अखाड़े में कोच सिकंदर सोनकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों पहलवानों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों में प्रसन्नता है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेशचंद्र उपाध्याय ने विजेता पहलवानों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने रितिक और प्रिंस को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed