फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A 33,000-volt wire broke, leaving 100 villages without power for 13 hours.

Ghazipur News: 33 हजार वोल्ट का तार टूटा, 13 घंटे गुल रही 100 गांवों की बत्ती

Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
सार

भीमापार क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट का तार टूटने से सौ से अधिक गांवों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शारदीय नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों और आम जनजीवन पर इसका गंभीर असर पड़ा।

विज्ञापन
A 33,000-volt wire broke, leaving 100 villages without power for 13 hours.

विस्तार

भीमापार। जौहरगंज से आ रहा 33 हजार वोल्ट का तार तरबनिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह टूटकर गिर गया। इससे भीमापार विद्युत उपकेंद्र और मिर्जापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब सौ से अधिक गांवों की बत्ती सुबह आठ बजे गुल हो गई। देर रात नौ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। भीषण गर्मी के इस मौसम में 12 घंटे बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहे। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर गली-मोहल्ले और मंदिरों में देवी पूजा, जागरण और भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। घंटों बिजली गुल रहने से धार्मिक आयोजनों पर भी असर पड़ा। लोगों को कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो भीमापार और मिर्जापुर सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले गांवों और कस्बों में बिजली आपूर्ति की हालत बेहद खराब हो गई है। नियमित रोस्टिंग के अलावा फॉल्ट के नाम पर रोज 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहना आम बात हो गई है। कई बार रात में लगातार 6 से 7 घंटे तक बिजली नहीं रहती। वहीं दोपहर या सुबह के समय 7 से 8 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। इससे लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही विद्यार्थियों, दुकानदारों और मरीजों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर गली-मोहल्ले और मंदिरों में देवी पूजा, जागरण और भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed