{"_id":"6aea1c86ad0ff83bf500a6a5","slug":"a-10-km-long-kalash-procession-was-carried-out-with-elephants-and-horses-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-163299-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाथी-घोड़े के साथ निकाली 10 किमी लंबी कलश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाथी-घोड़े के साथ निकाली 10 किमी लंबी कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
रघुनाथपुर गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकालते श्रधालू। संवाद
जमानिया। रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को दस दिवसीय गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। योगीराज 108 सद्गुरु भगवान परमहंस संत गंगाराम दास महाराज ने प्रवर्तित इस महायज्ञ के पहले दिन हजारों श्रद्धालु आस्था के रंग में सराबोर नजर आए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप और कलश पूजन के बाद कलश शोभायात्रा निकाली गई।
पीतांबर वस्त्र धारण किए हजारों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर गंगा तट पहुंचे। वहां विधिवत गंगा पूजन और आरती के बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद शोभायात्रा जीवपुर, महेवां सहित कई गांवों से होते हुए करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुंची।
संस्था के अध्यक्ष दयाराम दास ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में मानवता, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
इस दौरान किसान नेता झिल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, छात्र नेता त्रिलोकी, ओमप्रकाश यादव उर्फ जज, राम प्रताप, रमेश, बलवंत और राहुल मौजूद रहे।