फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक को लूटा

दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक को लूटा

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन फाटक के पास गुरुवार की दोपहर में बाइक सवार दो युवकों ने एक सेवानिवृत शिक्षक से 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों का दूर तक पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तीन दिनों के भीतर इलाके में लूट की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

चंदौली जिला के कंदवा थाना क्षेत्र के कुरमी गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक द्वारिका राम बृहस्पतिवार को जमानिया के स्टेट बैैंक से 60 हजार रुपये निकालकर टेंपो से जमानिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रेलवे फाटक पर वह टेंपो से ज्यों नीचे उतरे उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और रिटायर्ड शिक्षक के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। शिक्षक के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया लेकिन लुटेरे पकड़े नहीं जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed