फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाड़ियों में तिल रखने की जगह नहीं

गाड़ियों में तिल रखने की जगह नहीं

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। बिहार से शुरू हुआ डाला छठ पर्व अब पूर्वांचल में कितना लोकप्रिय हो गया है इसका अंदाजा बसों तथा रेल यात्रियों को देख कर आसानी से लगाया जा सकता है। जिले भर के सरकारी तथा निजी बस स्टैंडों पर जहां दूरदराज से आने वालों के सिलसिला बना हुआ है वहीं बाहर से आ कर यहां नौकरी कर रहे लोगों के जाने का क्रम भी तेज हो गया है। स्टेशनों पर आने वाली गाड़ियों में तिल रखने की भी जगह नहीं है। लोग गाड़ियों की छतों तथा पावदानों पर भी लटक कर यात्रा कर रहे है।
विज्ञापन

बाहर रह रहे लोगों के छठ पर्व पर घर आने का कारण रेल तथा बसों में भारी भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज स्टेशन पर रविवार को लोगों की भारी भीड़ बनी हुई थी। लोग अपने गंतव्यों पर जाने के लिए सामान समेत इंतजार करते रहे। बड़े शहरों से आने वाली गाड़ियां पूरी तरह से कसी हुई चल रही हैं। सुविधा के लिए जिन्होंने पहले आरक्षण करा लिया वह तो थोड़े निश्चिंत हो कर यात्रा कर रहे हैं लेकिन जो इससे चूक गए उन्हें गाड़ियों आरक्षण तक नही मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी परिवार लेकर यात्रा कर रहे लोगों को हो रही है। पर्व पर होने वाली इस भीड़ को कम करने के लिए रेल तथा परिवहन विभाग की ओर से कुछ तैयारियां की गई हैं लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। जिले के अधिकतर लोग दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता समेत कई महानगरों में रह कर रोजी-रोजगार करते हैं। त्योहारों पर उनके आन-जानेे का सिलसिला शुरू हो जाता है। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई तथा चेन्नई की ओर से आने वाली गाड़ियां खचाखच भरी रह रही है। इसी प्रकार दिलदारनगर, जमानिया, आदि भी बहुत व्यस्त स्टेशन है, जहां भीड़ होती है। बलिया रूट पर पड़ने वाले औड़िहार, सैदपुर, युसूफपुर स्टेशनों पर भी बड़ी भीड़ हो रही है। मऊ मार्ग के दुल्लहपुर पर भी यात्रियों की वजह से चहल-पहल हो रही है। रेलवे के एक अधिकारी पीएम सिंह ने बताया कि छठ पर्व के करीब 15 दिनों बाद तक गाड़ियों में यही हालत रहेगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed