{"_id":"59-80459","slug":"Ghazipur-80459-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर के जादू से बच्चों ने उतार दी आैर ही दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर के जादू से बच्चों ने उतार दी आैर ही दुनिया
Ghazipur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज एवं सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव संयुक्त रुप से विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनोहारी छटा बिखेर कर समारोह में चार चांद लगा दिया।
हरियाली की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गीत और नृत्य के मनोहारी कार्यक्रम दोनों विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से संयुक्त रूप से प्रस्तुत किए गए। इसमें योगा, एरोबिक्स, टू लिटिल हैंडस, रेनबो मेलोडी, भोजपुरी नृत्य, अंब्रेला ड्रिल, राजस्थानी डांस, हार्वेिस्टंग डांस, मराठी डांस, पपेट डांस और पाश्चात्य नृत्य समारोह के आकर्षण के केंद्र रहा। इसके अलावा गो-ग्रीन, पंजाबी डांस आदि देख लोग झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसी के साथ ही सर्व धर्म प्रार्थना स्वरुप छात्राओं की ओर से नृत्य गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके बाद स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह ने छात्र-छात्राओं की तरफ से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना की। लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा, सेंट मेरी की प्रधानाचार्य सिस्टर अन्विता ने बारी बारी स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामकरन यादव, बीएसए नंदलाल सिंह, सिस्टर सिरिला, प्रबंधक सिस्टर मारग्रेट एवं फादर पाल अमीन सहित विद्यालय के अध्यापक एवं शहर के कई गणमान्य उपस्थित थे। संचालन छात्रा शालिनी सिंह और अन्य सहयोगी छात्रों ने किया। आभार सिस्टर सिरिला ने व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया।