Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहीं रुकती हैं एक्सप्रेस ट्रेनें

नहीं रुकती हैं एक्सप्रेस ट्रेनें

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर पड़ने वाले आंकुसपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। बड़ी लाइन बन जाने के दशकों बाद भी स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का जहां ठहराव नहीं है। वहीं कई अन्य जरूरी सुविधाएं न होने से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को असुविधा महसूस होती है।
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर पड़ने वाला आंकुसपुर रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन से होकर दिनभर में करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इनमें से किसी का भी ठहराव यहां नहीं है। ऐसे में महानगरों की यात्रा करने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है। रेल मार्ग पर सवारी गाड़ियों की कमी यात्रियों को काफी अखरती है। दिन में कई घंटे वाराणसी और बलिया के लिए कोई सुविधा न होने से उन्हें प्राइवेट बसों को महंगी एवं जोखिम भरी यात्रा करने को विवश होना पड़ता है। स्टेशन पर इसके अलावा कई अन्य यात्री सुविधाएं आज भी जस की तस हैं। पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कामचलाऊ होने से यात्रियों को परेशानी होती है। बिजली न रहने पर शाम होते ही स्टेशन अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन पर आने के लिए लोगों को रेलवे लाइन का सहारा लेना पड़ता है। इसी तरह कई अन्य छोटी-छोटी समस्याओं से क्षेत्रीय लोग आएदिन स्टेशन पर दो-चार होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed