Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सोती रही पुलिस, चाेर खंगाल ले गए दुकान

सोती रही पुलिस, चाेर खंगाल ले गए दुकान

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुल्लहपुर (संवाददाता)। थानाक्षेत्र के रेलवे फाटक के पास बीते बुधवार की रात ड्यूटीरत पुलिसकर्मी सोते रहे और चोर दो दुकानों को खंगाल कर नकदी समेत हजारों के सामान चुरा ले गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास लालसा राजभर की जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह बीते बुधवार की रात दुकान बंद करके वह घर चले गए। रात में चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। जबकि लोगों का कहना है कि दुकान से कुछ ही दूरी पर दो पुलिसकर्मी ड्यूटी बजा रहे थे और चोर अपना काम कर गए। दुकान में दाखिल होने के बाद चोर गल्ले से 20 हजार रुपए नकदी तथा नमकीन, बिस्कुट, टाफी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान चुरा ले गए लेकिन पास में मौजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन फाटक के पास ही शंकर गुप्ता की दुकान का टीनशेड उठाकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। चोर पांच सौ रुपए के सिक्के सहित कई पैकेट कीमती सुर्ती चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed