{"_id":"65105","slug":"Ghazipur-65105-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर हुई मारपीट युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर हुई मारपीट युवक की मौत
Ghazipur
Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहवल थानाक्षेत्र के युवराजपुर गांव में गुरुवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पिटाई से घायल एक युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवराजपुर गांव में चकरोड को लेकर सुरेंद्र और दिनेश यादव में मनमुटाव चल रहा था। इस मामले की पुलिस से शिकायत भी की गई थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले तो उनके बीच कहासुनी होती रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। एक-दूसरे की जमकर पिटाई की जाने लगी। इस दौरान विपक्षियों ने 45 वर्षीय ईश्वरदेेव यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची घायल को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। जिला अस्पताल में दो घंटे तक चले उपचार के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सुहवल राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।