{"_id":"65103","slug":"Ghazipur-65103-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बादलों ने हर लिया सूरज का तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बादलों ने हर लिया सूरज का तेज
Ghazipur
Updated Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले कई दिनों से सूर्य का ताप काफी तेज था, लेकिन बुधवार की रात हल्की बूंदा-बांदी होने एवं गुरुवार को आसमान में बादलों का डेरा बना रहने से मौसम खुशगवार रहा। गर्मी से बेहाल लोगों ने काफी राहत महसूस की।
पिछले कुछ दिनों से आसमान से आग बरसने से एक तरफ जहां आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था, वहीं धरती भी जल रही थी। धूप की तेजी का आलम यह था एक सेकेंड उसमें खड़ा रह पाना भी लोगों के संभव नहीं हो पा रहा था। घरों के अंदर कमरे में भी लोगों को यह एहसास हो रहा था कि जैसे वह भट्ठी में बैठे हो। हर किसी की जुबां पर बस यही बात थी कि कब मिलेगी मौसम के तपन से राहत। इसी क्रम में बुधवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब पौने बाहर अचानक थोड़ी देर बूंदा-बांदी हुई। इससे मौसम का तेवर कुछ नरम हो गया। गुरुवार की सुबह आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया, जो पूरे दिन बना रहा। बदली के कारण मौसम खुशगवार हो गया। मौसम के कहर से बेहाल लोगों ने बदली होने से काफी राहत महसूस की। हालांकि बदली के दौरान पवन देव के शांत रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होता रहा। कल तक धूप से बचने के लिए टोपी, गमछा आदि इस्तेमाल करने वाले लोगों ने आज सुकू नदायक मौसम का पूरा मजा लिया। सड़कों पर भी लोगों का आवागमन बना रहा।