फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेचक के प्रकोप से बच्ची की मौत!

चेचक के प्रकोप से बच्ची की मौत!

Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। गुरुवार को एक बीमार बच्ची की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना था कि वह चेचक की चपेट में थी लेकिन सीएमओ डा आरपी गुप्ता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि चेचक से मौत का सवाल ही पैदा नहीं होता, इसकी वजह कुछ और होगी। यही नहीं गांव के लोगों का दावा है कि दर्जन भर लोग अभी और चेचक की चपेट में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार निवासी सुरेश राजभर की बीमार पुत्री पूजा (13) की मौत हो गई। लोगों और घरवालों का कहना कि वह पिछले एक सप्ताह से चेचक से पीड़ित थी। घर वालों ने इलाज के अलावा पूजा पाठ भी करवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्थानीय तथा आस पास के क्षेत्र में चेचक (बड़ी माता) का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। इसकी चपेट में करीमुद्दीनपुर के सतेन्द्र राय के पुत्र आशीष राय (12), प्रदीप सेठ के पुत्र किशन कुमार (14)हैं। इसके पहले भी किशन कुमार (15), धीरेन्द्र राय (34), भोला राय (45), प्रांजलि (19), गोलू राय (9) आदि भी इस रोग की चपेट में है। इसी प्रकार राजापुर गांव में मनोज राय के परिवार के कई सदस्यों को चेचक हुआ है। बरईपुर में भी कुछ बच्चों सहित कई लोग इसकी चपेट में है। इधर बढ़ते संक्रामक रोगों से पूरा इलाका जूझ रहा है। इसकी जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed