{"_id":"62652","slug":"Ghazipur-62652-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंत को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंत को धमकी
Ghazipur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जखनिया। थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध भुड़कुड़ा सिद्धपीठ मठ में बीते शनिवार की देेर रात घुसे हथियारबंद चार बदमाशों नेमहंत शत्रुघ्नदास के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिष्यों के विरोध करने पर बदमाश भाग निकले। इस मामले में महंत की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर महंत के शिष्यों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है।
सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ की संत परंपरा करीब चार सौ वर्ष पुरानी है। वर्ष 2008 में मठ के महंथ रामाश्रय दास के परलोक सिधारने के बाद शत्रुघ्नदास महंत की गद्दी पर आसीन हुए। महंत के अनुसार बीते शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे जैसे ही मठ में आरती समाप्त हुई, वैसे ही चार हथियारबंद बदमाश मठ में आ धमके। इसके बाद बदमाशों ने बदसलूकी शुरू कर दी। साथ ही असलहे चमकातेे हुुए बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह देख मठ में मौजूद कई शिष्य आगे आ गए और विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर चारों बदमाश मठ से भाग निकले। इसकी सूचना भुड़कुड़ा पुलिस को दी गई। बाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई। इसकी खबर रात को ही पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। रविवार की सुबह से ही महंत के शिष्य और मठ के प्रति आस्थावान लोग सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ पहुंचने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
महंत का कहना था कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस के रवैये पर महंत के शिष्य भी कड़ी नाराजगी जता रहे थे। भुड़कुड़ा थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष/ नायब दारोगा कुबेर का कहना था कि इस मामले में आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जबकि क्षेत्राधिकारी सैदपुर/भुड़कुड़ा तेज स्वरूप का कहना था कि इस मामले में अभी तक थाने से उनको कोई सूचना नहीं दी गई है। महंत को धमकी देने का मामला गंभीर है। प्रकरण की जानकारी लेते हुए इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।