फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ख्रीस्त राजा के पर्व पर िनकला शांित जुलूस

ख्रीस्त राजा के पर्व पर िनकला शांित जुलूस

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। मसीही समुदाय के लोगों ने रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। इस मौके पर सिंचाई चौराहा स्थित लूर्द माता चर्च से शांति जुलूस निकाला गया। जूलूस में शामिल समुदाय के लोग प्रभु यीशु का संदेश देते चल रहे थे।
विज्ञापन

लूर्द माता चर्च से निकला शांति जुलूस लंका चुंगी, बड़ीबाग, सिद्धेश्वरनगर होते हुए चर्च में आकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल समुदाय के महिला, पुरुष लोगों को प्रभु यीशु का संदेश देने के साथ भजन गाते हुए चल रहे थे। शांति जुलूस लंका पेट्रोल पंप के पास आकर रुका। यहां फादर अमीन पाल ने लोगों को प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने लिए नहीं दूसरे के लिए जीते थे। अपनी तकलीफों को भूलकर दूसरे की मदद करते थे। उनका सिर्फ एक उद्देश्य था, असहायों की मदद करना। उन्होंने बताया कि ख्रीस्त राजा का पर्व क्रिसमस से 40 दिन पहले मनाया जाता है। जुलूस जिस रास्ते से गुजर रहा था, उसे देखने के लिए लोग खड़े हो जा रहे थे। जुलूस के चलते कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हुआ। इस मौके पर फादर डेविड, फादर अरविंद, फादर संजय, सिस्टर अलफोंसा, आनंद पैट्रिक, सिस्टर प्रीति सहित दर्जनों समुदाय के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दुबिहा संवाददाता के अनुसार, ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर हार्टमनपुर मिशन से शांति जुलूस निकाला गया। जुलूस लट्ठूडीह होते हुए हार्टमनपुर इंटर कालेज में पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। अंत में समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की। इस अवसर पर फादर पी विक्टर ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करते हैं। वह प्रभु की सेवा होती है। इस मौके पर सिस्टर पूनम, सिस्टर हेलेन, पारसनाथ, राजेश कुशवाहा, धर्मचंद्र राम, फादर जय रतन, फादर विमलन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed