फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा है बीएसए दफ्तर

भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा है बीएसए दफ्तर

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर बीएसए कार्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इनका आरोप रहा कि बीएसए दफ्तर भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा हुआ है। बिना सुविधा शुल्क लिए यहां एक कार्य नहीं होता है। बीएसए का कार्यालय के बाबुओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। शिक्षकों ने ऐलान किया कि यदि बीएसए कार्यालय से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में शिक्षक जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह से मिले। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि विभाग के बाबुओं पर बीएसए का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया है। विभागीय कार्य बाबुओं के इशारे पर हो रहा है। यही वजह है कि हर कार्य के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होेंने डीएम से बीएसए की शिकायत करते हुए कहा कि एक वर्ष होने जा रहा है, लेकिन अभी तक गैर जनपद से आए शिक्षकों के बकाए का भुगतान नहीं हो सका है। विभागीय बाबु भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। बकाए का भुगतान करने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। बीएसए से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित कराने में बीएसए पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। नए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर भी वसूली की जा रही है। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर डीएम ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह इस समस्या को दूर कर लेंगे। इसके बाद शिक्षक मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। कहा कि विभाग की वजह से शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान रामराज सिंह, जितेंद्र कुमार राय, तिलकधारी, कमलेश यादव, इसरार अहमद, पवन कुमार, रामदरश कुशवाहा, वंशराज यादव, डा. दीनानाथ यादव, महातिम, अनिल कुमार, नसीम अहमद, रमाकांत यादव, उदय यादव, आनंद यादव, विजेंद्र यादव सहित दर्जनों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed