{"_id":"59-122658","slug":"Ghazipur-122658-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल टैक्स चोरी में तीन ट्रक कोयला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल टैक्स चोरी में तीन ट्रक कोयला पकड़ा
Ghazipur
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। वाराणसी के वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इंवस्टीगेशन आफ ब्यूरोे (एसआईबी) के डिप्टी कमिश्नर एसके मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम नेे शुक्रवार की देर दोपहर में सुहवल थाना क्षेत्र में टैक्स की चोरी कर अवैध रूप से बालू और कोयला लादकर जा रहे ट्रकों की घेरेबंदी की। इस दौरान जांच में टैक्स संबंधी कागजात नहीं मिलने पर एसआईबी की टीम ने कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। इस दौरान एक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला जबकि दो चालक पकड़ लिए गए। तीनों ट्रकों को सुहवल थाने में सीज करते हुए एसआईबी ने पकड़े गए दोनों चालकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस कार्रवाई से बिहार से गाजीपुर आने वाले ट्रकों तथा उनके मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसआईबी को सूचना मिली थी कि बिहार से बालू और कोयला लादकर आने वाले ट्रकों के जरिए बड़े पैमाने पर सेल टैक्स की चोरी की जा रही है। इससे राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ आरटीओ की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की देर दोपहर बाद एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एसके मिश्रा, असिस्टेेंट कमिश्नर भावेश सिंह तथा कामर्शियल टेस्ट अफसर अखिलेश दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ वाराणसी से गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पहुंचे। देर दोपहर बाद जब बिहार से होकर ट्रकों का आना शुरू हुआ तभी एसआईबी की टीम ने बालू और कोयला लदे ट्रकों की घेरेबंदी कर सेल टैक्स से संबंधित कागजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान चेकिंग में कोयला लदे तीन ट्रकों के चालकों के पास सेल टैक्स से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। इस पर एसआईबी ने दो चालकों को धर-दबोचा। तभी एक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसआईबी ने तीनों ट्रकों को लाकर सुहवल थाने में सीज कर दिया। साथ ही पकड़े गए ट्रक चालक महेश प्रसाद तथा सिकंदर को सुहवल पुलिस के हवाले कर दिया। एसआईबी की इस कार्रवाई की भनक लगने पर कई चालक ट्रकों को जहां-तहां खड़ा कर भाग निकले। इसके चलते सड़क के किनारे जहां-तहां ट्रक खड़े नजर आए। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेल टैक्स की चोरी करने वाले ट्रकों की अब खैर नहीं है। धर-पकड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।