{"_id":"59-117951","slug":"Ghazipur-117951-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलाें ने नहीं दिखाई उपस्थिति पंजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलाें ने नहीं दिखाई उपस्थिति पंजिका
Ghazipur
Updated Tue, 31 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामकरन यादव ने सोमवार को जिले के 10 माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में डीआईओएस को उपस्थिति पंजिका नहीं दिखाई गई। बताया गया कि प्रधानाचार्य के आने पर उपस्थितिपंजिका मिलेगी। इसके साथ ही कई विद्यालय बंद मिले। खामियां को देखकर नाराज डीआईओएस ने शिक्षकों का वेतन काटने के साथ ही प्रधानाचार्यों से जबाव तलब किया है।
डीआईओएस ने सबसे पहले पोलावल अरविंद इंटर कालेज बड़ीबारी का निरीक्षण किया। विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय को देखने से पता चला कि यहां पर पठन पाठन नहीं होता है। सिर्फ पंजीकरण फार्म जमा किए जाते हैं। डा. सैय्यद महमूद इंटर कालेज भीतर का निरीक्षण किया। यह विद्यालय एडेड है। यहां पर एक लिपिक और दो परिचारक को छोड़कर पूरा स्टाफ प्रधानाचार्य सहित अनुपस्थित मिला। इस विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित दस अध्यापक हैं। इसपर सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया। मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज एकावस पट्टी में छात्र नहीं पाए। पूछने पर दो शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के चलते विद्यालय बंद था। स्कूल में साफ-सफाई नहीं पाई गई। स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। शिवधर किसान इंटर कालेज हरौली में छमाही परीक्षा होती मिली। छह से 12 तक 132 परीक्षार्थी मिले। उपस्थिति पंजिका मांगने पर बताया गया कि प्रधानाचार्य नहीं है। इसलिए छात्रों की उपस्थिति पंजिका नहीं मिल पाएगी। श्रीमहाबीर इंटर कालेज विसुनपुर टंडवा में पर्याप्त मात्रा में छात्र मिले। दीवार पर महाविद्यालय लिखा हुआ था। उसकी पुताई की गई थी। पूछने पर बताया गया कि भूलवश महाविद्यालय लिखा गया था। बिहारी कृष्ण विन्ध्याचल इंटर कालेज टड़वा के निरीक्षण में प्राथमिक की कक्षाएं संचालित थी। प्रधानाचार्य एवं कार्यालय कक्ष बंद मिला। कोई भी उपस्थिति पंजिका उपलब्ध नहीं कराई गई। सभी को नोटिस जारी किया गया। लालचंद इंटर कालेज विसुनपुर टडंवा में केवल दस छात्र मिले। नोटिस देने का निर्देश दिया। माता दुलारी इंटर कालेज मीरपुर में यहां पर प्राथमिक कक्षाएं पाई गई। प्रधानाचार्य नहीं है। राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात में प्रधानाचार्य नहीं आई थीं। पूरे विद्यालय परिसर में गंदगी फैली हुई थी। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया। आकस्मिक अवकाश लेकर घर जाने पर नाराजगी जताई। बापू इंटर कालेज सादात का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थिति पर यहां के प्रधानाचार्य का दो दिन का वेतन काटने का दिया। इसी विद्यालय के सरफराज अंसारी परिचारक दो दिनों से अनुपस्थित मिला। इनके भी वेतन काटने का निर्देश दिया।