फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से धान के सैकड़ों बोझ राख

आग से धान के सैकड़ों बोझ राख

Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर। सुहवल थाना क्षेत्र के रमवल स्थित जरखा मौजा में रेलवे लाइन किनारे अज्ञात कारणों से शनिवार की रात लगी आग में धान के सैकड़ों बोझ जलकर राख हो गए। राख में जानवर के मांस का टुकड़ा भी मिला है ।
विज्ञापन

मेदनीपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का खेत जरखा मौजा में रेलवे लाइन के किनारे है। उन्होंने अपने खेत की धान की फसल कटवाकर खेत में चट्टा बनाकर रखवाया था। रात में वहीं रहकर उसकी रखवाली करते थे। शनिवार की रात ठंड अधिक होने की वजह से वह घर चले गए। इसी रात किसी कारण से धान के बोझ में आग लग गई, जिससे सैकड़ों बोझ खाक हो गया। सुबह जब वीरेंद्र खेत पर पहुंचे तो आग से खाक बोझ को देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी होते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देवेंद्र गांव वालों के साथ यह सोचकर ऊपर के जले बोझों को लाठी-डंडे से हटाने लगे कि शायद नीचे के बोझ बचे हों। इसी दौरान लोगों की नजर राख से सने मांस के टुकड़े पर पड़ी। यह देख लोगों के होश इस बात से उड़ गए कि यह मांस का टुकड़ा किसी व्यक्ति का है या जानवर का। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद टुकड़े को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोट दर्ज कराया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि राख में मिला टुकड़ा किसी मानव का है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि राख में मिला मांस का टुकड़ा किसी जानवर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed