{"_id":"59-117770","slug":"Ghazipur-117770-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के शपथ लेने पर आप ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के शपथ लेने पर आप ने निकाला जुलूस
Ghazipur
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शपथ लिया। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकालकर सरजू पांडेय पार्क में सभा की। मौके पर मीडिया प्रभारी गुल्लू सिंह यादव ने कहा कि आप की लोकप्रियता से अन्य दलों के लोग बौखला गए हैं।
इससे पूर्व कार्यकर्ता ने पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। जुलूस रायगंज से एमएएच स्कूल, नखास, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी की। पार्क में पूर्व से से चल रहे किसान सभा के धरने में आप कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्रनाथ ने कहा कि 28 दिसंबर को पार्टी का गठन हुआ था और इसी दिन केजरीवाल सीएम बने, यह अद्भुत है। आप नेता संतोष जायसवाल ने कहा कि आप के उदय के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त लोग घबरा गए हैं। इस मौके पर गौरव केजरीवाल, राजीव श्रीवास्तव, शेषनाथ चौबे, पारसनाथ कुशवाहा, बृजेश त्यागी, सलाऊद्दीन, रामआधार गुप्ता, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।