{"_id":"59-117230","slug":"Ghazipur-117230-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनी मेले में जुटेंगे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनी मेले में जुटेंगे हजारों किसान
Ghazipur
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो। शासन के निर्देश पर किसानों को खेती किसानी की विभिन्न प्रकार की जानकारी देने के लिए 23 दिसंबर से बिरनो स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप तीन दिवसीय किसान मेला आयोजित होगा। इसके गवाह बनेंगे जिले के हजारों किसान। इसकी तैयारी अवकाश के दिन रविवार को पूरे दिन होती रही। सीडीओ रामअवतार मेला स्थल पर कैंप कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे।
जिले के किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए शासन हर वर्ष जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित करवाता है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती किसानी की विभिन्न प्रकार की जानकारी देना होता है। मेले में विभिन्न विभाग के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी किसानों को देते हैं। इस पर शासन के निर्देश पर बिरनो ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास स्थित खाली पड़ी भूमि में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश यादव 23 दिसंबर को 11 बजे करेंगे। मेला तीन दिवसीय होगा। इस मेले में 29 विभाग अपने-अपने 52 स्टाल लगाएंगे। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के साथ ही क्राप लोन भी वितरित होगा। इस बार किसानों की सुविधाओं को देखते हुए किसान बही लाने पर किसानों को दो-दो बोरी उर्वरक भी सरकारी दर पर वितरित होगी। मेले में कृषि यंत्र के साथ ही जिप्सम का भी वितरण होगा। इसकी तैयारी कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारी सीडीओ की मौजूदगी में पूरे दिन रविवार को मेला स्थल पर डटे रहे। मेला स्थल पर देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
इसकी जानकारी देते हुए उपकृषि निदेशक डा. एके सिंह ने बताया कि बिरनो में जिला स्तरीय किसान मेला तीन दिवसीय होगा। इस मेले की तैयारी पूरी हो गई है। किसानों को खेती किसानी की विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को जिले के सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के विषय में किसानों को जानकारी देंगे।