फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पीजी में अध्यक्ष पद के 6 तो सहजानंद में नौ दावेदार

पीजी में अध्यक्ष पद के 6 तो सहजानंद में नौ दावेदार

Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। छात्र संघ चुनाव में शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहजानंद और पीजी कालेज में पूरी तरह से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। पीजी कालेज में अध्यक्ष पद पर अब जहां छह दावेदारों केे बीच मुकाबला होगा वहीं सहजानंद में अध्यक्ष पद पर नौ धुरंधर छात्र नेताओं के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन

पीजी कालेज चुनाव संचालन समिति के मनोज मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार यादव ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्हाेंने अपना एक सेट नामांकन पत्र वापस ले लिया जबकि इसी पद पर एक अन्य राकेश कुमार ने पर्चा भरा था। उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार अब इस पद पर कुल छह दावेदारों राकेश कुमार यादव, मनोज सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, मनोज यादव, पवन कुमार तथा दिलीप कुमार दूबे ही मैदान में रह गए हैं। उपाध्यक्ष पद भी छह प्रत्याशियों अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार यादव, विजेन्द्र कुमार यादव, शीर्षदीप शर्मा, सर्वेश सिंह यादव के बीच मुकाबला होगा जबकि
विज्ञापन

महामंत्री पद पर सात प्रत्याशियों अभिषेक कन्नौजिया, आलोक कुमार, नंदलाल कुमार भारती, सत्येन्द्र यादव, सौरभ कुमार, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, यदुवंशी विकास सिंह के बीच मुकाबला होगा। पुस्तकालय मंत्री पद पांच दावेदारों संदीप जैसल, अनिल यादव, राजकुमार, मो. परवेज, मनीष कुमार यादव तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशियों अभिषेक कुमार, अमित कुमार, हिमांशु यादव के बीच जंग होगी। इसी प्रकार विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दो दावेदारों अरूण कुमार तथा पवन यादव लड़ेंगे जबकि कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए आशुतोष कुमार राय, शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुनील मौर्या और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुनील यादव का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो चुका है। उधर, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई लेकिन किसी भी पद पर नाम वापसी नहीं हुई। इस कालेज में पांच पदों पर कुल 28 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर आशीष कुमार दूबे का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है। इस कालेज में अध्यक्ष पद पर कुल नौ प्रत्याशी हैं। इसमें से चार के नाम अभिषेक राय हैं। चुनाव अधिकारी की ओर से इन्हें प्रथम से लेकर चतुर्थ तक की संज्ञा दे दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर पांच दावेदारों में बब्लू शर्मा, राजकुमारी राज, मोहम्मद आकिब, विकास राय, प्रद्युम्न सिंह यादव में टक्कर होगी जबकि महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों रविकांत राव, आशुतोष राय, ऋषभ कुमार, लालजी यादव तथा महिलानेत्री दिव्या प्रधान के बीच मुकाबला होगा। पुस्तकालय मंत्री पद पर छह दावेदारों अमित सिंह, कालिंदर सिंह यादव, मु. जाफर, विपिन कुमार कन्नौजिया, सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, रत्नेश राय तथा वाणिज्य संकाय पद पर तीन प्रत्याशियों शैलेश कुमार, राहुल शर्मा, अभिषेक उपाध्याय के बीच जंग होगी। चुनाव अधिकारी डा. अवधेश नारायण राय ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना आवश्यक है। 25 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed