फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यवसायी की मौत

ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यवसायी की मौत

Fri, 20 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 20 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
जखनिया। जखनिया तथा सादात स्टेशन के बीच मुड़ियारी गांव के पास गुरुवार की भोर में चौरीचौरा एक्सप्रेस से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान भोला यादव (50) निवासी उचहुआं, तरवां- आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह बालू गिट्टी का व्यवसाई था तथा यहां किसी काम से आया हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मुड़ियारी गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थे तो रेलवे पटरी के पास एक क्षत विक्षत शव को पड़े देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब में मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त की गई। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आंशका व्यक्त किया है कि सुबह वह इस पटरी के पास से गुजर रहा होगा कि तेज रफ्तार से आ रही चौरी चौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया होगा। उसके घर पर संपर्क कर घटना की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed