{"_id":"59-116861","slug":"Ghazipur-116861-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची कटाएं, तीसरे दिन सिलेंडर पाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची कटाएं, तीसरे दिन सिलेंडर पाएं
Ghazipur
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अब रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेकर दौड़ धूप नहीं करनी पड़ेगी। बस उन्हें अपने गैंस एजेंसी के काउंटर पर जा कर परची भर कटाना पड़ेगा। परची कटाने के तीन दिन के भीतर सिलेंडर उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए जिलेभर के कनेक्शनधारियों को आन लाइन किया जा रहा है। यह व्यवस्था जिले के सभी एजेंसियों में लागू की जानी है। इससे ग्राहकों को अब व्यर्थ की भागदौड़ से छुटकारा मिल जाएगा।
जिले भर की गैस एजेंसियों को सिलेंडर अब अपने ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचाना है। इसके लिए गैस की विभिन्न कंपनियों ने अपने ग्राहकों के डिटेल पहले ही जुटा लिए हैं। सभी उपभोक्ताओं से केवाईसी फार्म भरवाया गया तथा कनेक्शन का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद कंपनियों की ओर से अपने कुछ ग्राहकों को गांव तथा घर के आस-पास की नजदीकी एजेंसियों को दे दिया गया। उनका मकसद यही था कि अब ग्राहकों को उनके सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अब कवायद शुरू कर दी गई है। जिले के विभिन्न गैंस एजेसियों की ओर से अपने ग्राहकों को आनलाइन किया जा रहा है। पूर्वांचल गैस एजेंसी के प्रबंधक रामनाथ ने बताया कि ग्राहकों को आनलाइन किया जा रहा है जिसके चलते एक दो दिन परची काटने का काम बाधित रहा। व्यवस्था के लागू हो जाने से ग्राहकों को सुविधा होगी।